World News

विश्व खाद्य कार्यक्रम को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

भूख के खिलाफ लड़ने वाली संस्था विश्व खाद्य कार्यक्रम-डब्ल्यू.एफ.पी को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार. भुखमरी मिटाने की मुहिम में जुटी डब्ल्यू.एफ.पी को संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में किए गए काम के लिए मिली सराहना.

 

विश्व के प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कारों में शांति पुरस्कार की श्रेणी हमेशा से चर्चित रही है। इस बार यह पुरस्कार दुनिया में भूख के खिलाफ जंग लड़ने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को दिया गया। शांति पुरस्कार की दौड़ में ग्रेटा थनबर्ग समेत 300 से भी ज्यादा नाम शामिल थे, लेकिन समिति ने दुनिया में भुखमरी मिटाने की मुहिम में जुटी डब्ल्यू.एफ.पी को इस सम्मान से नवाजा।  समिति ने संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में शांति और युद्ध के हथियार के रूप में भूख के उपयोग को रोकने के लिए किए गए प्रयासों पर डब्ल्यू.एफ.पी की सराहना की।

bY DD news