National

कृषि बिलों के खिलाफ आज सड़क पर उतरेंगे किसान,

संसद के दोनों सदनों में पारित कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को और उग्र होने की संभावना है। विभिन्न किसान संगठनों ने शुक्रवार को बिल के विरोध में देशव्यापी बंद का आह्वान किया है। हरियाणा और पंजाब में बिल का सर्वाधिक विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कई राज्यों में भी किसान संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दल भी विधेयक के विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं।

कृषि बिलों का सबसे ज्यादा विरोध पंजाब और हरियाणा में देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को 31 किसान संगठनों ने पंजाब बंद का आह्वान किया है। वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन समेत कई किसान संगठनों ने बिल के विरोध में किसानों की हड़ताल का समर्थन करने का ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी किसानों को उनकी लड़ाई में समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रदेश में धारा 144 के उल्लंघन की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी।

Bynbt

%d bloggers like this: