National

प्रदर्शनकारी किसानों के चक्का जाम के आह्वान के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली समेत देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने आज चक्‍का जाम का आह्वान किया है। इस दौरान देश भर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच गाड़िया नहीं चलने दी जाएंगी।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में चक्‍का जाम नहीं होगा। साथ ही दिल्‍ली में भी इसका असर देखने को नहीं मिलेगा। फिर भी दिल्‍ली की पुलिस सतर्क और मुस्‍तैद है। वहीं, प्रदर्शनकारियों के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जो लोग जहां है वहीं पर शांतिपूर्ण तरीके से चक्‍का जाम करेंगे.b yddnews