Maharashtra

मुंबई में दो घण्टे तक बिजली आपूर्ति रही ठप्प

आर्थिक राजधानी मुम्बई में ब्लैक आउट के कुछ घंटों के बाद, अब मुंबई  में बिजली की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई है। मुंबई के एक बड़े बिजलीघर में तकनीकी खराबी की वजह से मुंबई महानगर क्षेत्र को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तकनीकी खराबी की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और आस पास के क्षेत्रों में बिजली कटौती से कई शहर प्रभावित हुए हैं।बिजली  कई घंटों तक प्रभावित रहा। ब्लैक आउट के कुछ घंटों के बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कलवा-पद्घे बिजलीघर के सर्किट 2 में एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मुंबई महानगर क्षेत्र को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। मध्य और पश्चिमी लाइन की रेल सेवाएं कुछ घंटों के लिए प्रभावित हुईं,हालांकि अब मुंबई में सभी लाईनों पर रेल सेवा बहाल कर दी गई है।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा है कि मुंबई में बिजली मेंआई खराबी की जांच की जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी तकनीकी खराबी की तत्काल जांच करने को कहा है। राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी  प्रभावित स्थलों पर रखरखाव के काम मे जुटी है।

पूर्व सीएममुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई – ट्रेन, अस्पताल, पानी की आपूर्ति और कुछ भी ऐसा नहीं रहा जो प्रभावित नहीं हुआ हो। उम्मीद है कि जांच कर जिम्मेदारी तय होगी। क्या राज्य सरकार सक्रियता से काम करेगी क्योंकि मुम्बई  में बिजली प्रभावित हुई है और यह विशेष रूप से COVID19 के समय ? एक आम आदमी और मुंबई के जीवन में अचानक आए इस झटके के लिए कौन जिम्मेदार है?

अस्पतालों, और कोविड-19 के ईलाज में लगे केंद्रों में कोई व्यवधान नहीं आया है।बिजली गुल होने के बाद अधिकारियों ने तुरंत वेंटिलेटर और ICUs के लिए एक बैटरी-बैक अप शुरू किया। मुंबई म्युनिस्पल  कॉर्पोरेशन ने अस्पतालों से कहा कि  डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करें।

मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद मुंबई में अस्पतालों और, कोविड-19 केंद्रों पर दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

सोर्स डी डी न्यूज