New Delhi

अब पुराने समय पर चलेगी दिल्ली मेट्रो,

12 सितम्बबर यानी आज  से सारी मेट्रो लाइन  खुल रही है। पुराने समय सारिणी के हिसाब से होगा इसका संचालन कोविड से पहले मेट्रो की सेवाएं जिस तरह सुबह छह बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक चलती थी, अब उसी तरह होगा। हालांकि कोविड संक्रमण को लेकर यात्रियों को जो दिशा निर्देश दिए गए हैं, वह जारी रहेंगे।

दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें आईं हैं कि कुछ लोग मेट्रो में फेस मास्क नहीं लगा रहे हैं। यह ठीक नहीं है। सबसे अपील है कि वह यात्रा के दौरान फेस मास्क जरूर लगाएं। अपने साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि हमारी फ्लाइंग स्क्वायड टीम रैंडम जांच करती है। अगर कोई बिना मास्क के मिला तो उसके खिलाफ जुर्माने लगाने के साथ पुलिस के हवाले भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम लगातार अनाउंसमेंट के जरिए लोगों से फेस मास्क लगाने की अपील करते हैं।