Politics

56 विधानसभा और लोकसभा की 1 सीट पर उप चुनाव का ऐलान

चुनाव आयोग ने देश के विभिन्न राज्यों में 56 विधानसभा और लोकसभा की एक सीट पर उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

 

मध्य प्रदेश- 28,  छत्तीसगढ़- 1, गुजरात-8, हरियाणा- 1,झारखंड- 2,कर्नाटक-2,नागालैंड-2 ,उड़ीसा-2,तेलंगाना -1और उत्तर प्रदेश में -7  सीटों पर  उप चुनाव  3 नवंबर को होंगे और इन राज्यों के उपचुनाव का नोटिफिकेशन 9 अक्टूबर से जारी होगा और वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

जबकि  मणिपुर की 2 और बिहार में लोकसभा की वाल्मीकि नगर सीट पर  मतदान 7 नवंबर को कराए जाएंगे। इन सीटों पर नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को जारी होगी और वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। असम, केरल, तमिलनाडु और वेस्ट बंगाल की  सीटों पर उपचुनाव  का एलान  नही  किया गया है।

सोर्स डी डी न्यूज