World News

रूस की यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा, जाने जो बाइडन ने क्या कहा

रूस की यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा,जो बाइडन ने कहा- रूस जवाबदेह होगा।

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध घोषित कर दिया है। रूस की सेना क्रीमिया से यूक्रेन में घुस गई हैं। आज सवेरे यूक्रेन के कई शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागी गई। यूक्रेन की राजधानी कीव और खारकीव तथा देश के अन्‍य क्षेत्रों में बडे़ धमाके सुनाई दिए।

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध घोषित कर दिया है। रूस की सेना क्रीमिया से यूक्रेन में घुस गई हैं। आज सवेरे यूक्रेन के कई शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागी गई। यूक्रेन की राजधानी कीव और खारकीव तथा देश के अन्‍य क्षेत्रों में बडे़ धमाके सुनाई दिए।
इससे पहले राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने घोषणा की थी कि रूस पूर्वी यूक्रेन में सैन्‍य कार्रवाई करेगा। टेलीविजन पर अपने सम्‍बोधन में पुतिन ने यूक्रेन की सेना से समर्पण करने को कहा। उन्‍होंने कहा कि यह कार्रवाई यूक्रेन की ओर से किए जा रहे हमलो से निपटने के लिए की गई है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर कब्‍जा करना रूस का मकसद नहीं है। उन्‍होंने कहा कि रक्‍तपात के लिए यूक्रेन की सरकार जिम्‍मेदार होगी। पुतिन ने अन्‍य देशों को चेतावनी दी कि रूस की कार्रवाई में दखल देने वालों को अभूतपूर्व परिणाम भुगतने होंगे। उन्‍होंने अमरीका और उसके सहयोगी देशों पर आरोप लगाया कि वे यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकने की रूस की मांग की अनदेखी कर रहे हैं।

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निन्‍दा की है और कहा है कि विश्‍व रूस और राष्‍ट्रपति पुतिन को जिम्‍मेदार ठहराएगा। बाइडेन ने कहा कि राष्‍ट्रपति पुतिन ने पूर्व नियोजित युद्ध का रास्‍ता चुना है, जिससे मानव जीवन की भारी क्षति होगी और लोगों की तकलीफें बढेंगी। बाइडेन ने कहा कि वे आज राष्‍ट्र को सम्‍बोधित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि वे रूस के खिलाफ पहले से लागू किए गए प्रतिबंधों के अतिरिक्‍त अन्‍य उपायों की घोषणा करेंगे।

सोर्स डी डी न्यूज

%d bloggers like this: