National

भारतीय नौसेना का बहुपक्षीय अभ्‍यास मिलन 2022 आज से आंध्र प्रदेश के बिशाखापत्‍तनम में

भारतीय नौसेना का बहुपक्षीय अभ्‍यास मिलन 2022 आज से आंध्र प्रदेश के बिशाखापत्‍तनम में हो रहा है। नौ दिनों का यह अभ्‍यास दो चरणों में संपन्‍न होगा। अभ्‍यास का दूसरा चरण एक मार्च से चार मार्च तक आयाजित होगा।
देश इस वर्ष स्‍वतंत्रता के 75 वर्ष का समारोह मना रहा है और मिलन अभ्‍यास इस ऐतिहासिक अवसर को मित्र और भागीदार देशों के साथ मनाने का माध्यम उपलब्‍ध करा रहा है। अभ्‍यास की थीम भारत को विश्‍व के लिए एक उत्‍तरदायी समुद्री शक्ति के रूप में प्रदर्शित करना है।
मिलन अभ्‍यास 2022 में 40 से अधिक देशों की भागीदारी हो रही है। यह इस नौसेना अभ्यास में अब तक शामिल हुए देशों की सबसे बडी संख्‍या है।

सोर्स डी डी न्यूज