Business

नितिन गडकरी ने कहा आत्मनिर्भर भारत के लिए कृषि क्षेत्र में विकास दर 6 से 8 प्रतिशत बढ़ना आवश्यक

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज भारत में टोयोटा की फ्लेक्स फ्यूल-स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों की पहली प्रायोगिक परियोजना का शुभारंभ किया। ये वाहन पेट्रोल के साथ एथेनॉल और इलेक्ट्रिक पावर से भी चल सकेंगे।

 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज भारत में टोयोटा की फ्लेक्स फ्यूल-स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों की पहली प्रायोगिक परियोजना का शुभारंभ किया। ये वाहन पेट्रोल के साथ एथेनॉल और इलेक्ट्रिक पावर से भी चल सकेंगे। इस अवसर पर श्री गडकरी ने कहा कि इस परियोजना की सफलता से भारत इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में अग्रणी देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि ये प्रौद्योगिकियां अभिनव, क्रांतिकारी, टिकाऊ, लागत प्रभावी, ऊर्जा कुशल हैं और नए भारत में परिवहन क्षेत्र को पूरी तरह से बदलने में सक्षम हैं।

 

श्री गडकरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए कृषि क्षेत्र में विकास दर 6 से 8 प्रतिशत बढ़ना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न और चीनी को एथेनॉल में बदलने पर बल दिया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पाण्डेय, भूपेंद्र यादव, रामेश्वर तेली  अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।सोर्सddnews

%d bloggers like this: