KanoonNationalSant Kabir NagarUttar PradeshUttar Pradesh

पीएलवी को दी गई मोबाइल एप की जानकारी

पीएलवी को दी गई मोबाइल ऐप की जानकारी।


पीएलवी को दी गई मोबाइल ऐप की जानकारी
पीएलवी को दी गई मोबाइल ऐप की जानकारी

नालसा लीगल सर्विस ऐप की जानकारी दी गई।



संत कबीर नगर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश लक्ष्मी कांत शुक्ला के निर्देशन में प्राधिकरण सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद संत कबीर नगर के समस्त प्राविधिक स्वयंसेवकों के साथ एक विधिक पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें नालसा लीगल सर्विस ऐप के संबंध में प्राविधिक स्वयंसेवकों को जानकारी दी गई।

नालसा ऐप डाउनलोड कर किसी भी विधिक समस्या के संबंध में स्वयं या किसी अन्य व्यक्ति के प्रार्थना-पत्र पर आवेदन कर सकते है। उक्त आवेदन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से संबंधित राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिया जायेगा।

नालसा ऐप के अतिरिक्त अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

समस्त प्राविधिक स्वयंसेवकों को ई-कोर्ट सर्विसेज एप की भी जानकारी दी गई इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना तथा अन्य उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

जन सामान्य की समस्याओं का निराकरण हेतु मोबाइल ऐप के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित किया गया।

जनपद के सभी प्राविधिक स्वयंसेवक उपस्थित थे। इस अवसर पर प्राविधिक स्वयंसेवकों में अरविंद कुमार राय, अनिल कुमार राय, मो० जावेद खां, नीरज, बलदेव, मनीष कुमार वर्मा, फिरदोस फातिमा, कंचन दुबे, अफरा अहमद, सुरेंश चंद्र, स्वरेंन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार, लल्लन आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this: