Lifestyle

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं, रक्षाबंधन का पावन पर्व आज उल्लास और उमंग से मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी के धागे बांधकर उनकी सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना करती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन पर लोगों को बधाई दी है। श्रीमती मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाईयों के प्रति बहनों के स्नेह और प्रेम का त्यौहार है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भाई- बहन के परस्पर प्रेम और विश्वास का यह त्यौहार समाज में महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान को बढ़ावा देगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

%d bloggers like this: