Marketing

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया। पहले फेज में 13 शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी। इसके बाद 5जी को देश के हर हिस्से में पहुंचाया जाएगा। IMC 2022 कार्यक्रम चार अक्तूबर तक चलने वाला है। IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप से भी लाइव देखा जा सकता है। बता दें कि IMC की शुरुआत पहली बार 2017 में की गई थी। पिछले दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल हो रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन की शुभारंभ सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मंच पर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी मौजूद हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज हुआ। इससे देश के टेक्नोलॉजी सेक्टर में क्रांति आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा तकनीकी क्षेत्र में भारत किसी पर निर्भर नहीं रहेगा। डिजिटल इंडिया देश के विकास का विजन है। देश में 5G सेवा की मदद से इंटरनेट की स्पीड 10 गुना बढ़ जाएगी और बच्चे नए युग का हिस्सा बनेंगे।

%d bloggers like this: