National

भारत-ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास शुरु

भारतीय नौसेना बुधवार से ऑस्ट्रेलिया की नौसेना के साथ मिलकर संयुक्त अभ्यास शुरू करेगी। हिंद महासागर में होने वाले इस दो दिवसीय अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं जटिल नौसैनिक कौशल, विमान विरोधी ड्रिल और हेलिकॉप्टर अभियानों की पूरी रेंज के साथ उतरेंगी।

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं आज से हिंद महासागर में दो दिवसीय संयुक्त अभ्यास करेंगी। इस अभ्यास में भारत की ओर से जंगी जहाज सहयाद्रि और कार्मुक वहीं ऑस्ट्रेलियाई नौसेना की ओर से एचएमएएस होबार्ट शामिल हो रहे हैं। दोनों नौसेनाओं के इस संयुक्त अभ्यास में हैलीकाप्टर्स भी हिस्सा लेंगे।

इस अभ्यास का मकसद क्रॉस डेक फ्लाइंग और वेपन फायरिंग के ज़रिए आपसी समझ को विकसित करना है। यह दो दिवसीय युद्धाभ्यास आज से शुरू हो रहा है. इस दौरान, भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं पूर्वी हिंद महासागर में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी. दोनों सेनाएं जटिल नौसैनिक कौशल, विमान विरोधी ड्रिल और हेलिकॉप्टर अभियानों की पूरी रेंज के साथ उतरेंगी.

सोर्स डी डी न्यूज

%d bloggers like this: