Sant kabir nagar

पराविधिक स्वयंसेवकों को दी गई पारिवारिक विवाद से संबंधित जानकारी

संत कबीर नगर न्यूज़

आज दिनांक 30 -03- 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ल के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के सचिव श्री हरिकेशकुमार के सानिध्य में जनपद न्यायालय के सभागार में पराविधिक स्वयं सेवकों को पारिवारिक विवाद से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मेडिएशन सेंटर के विद्वान अधिवक्ताओं द्वारा पराविधिक स्वयंसेवकों को पारिवारिक विवाद से संबंधित विषयों पर कानून की जानकारी दी गई। विद्वान अधिवक्ताओं द्वारा बताया गया कि पारिवारिक विवाद आजकल बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है जिससे न्यायपालिका पर दबाव बढ़ता चला जा रहा है। इस प्रकार का विवाद न्यायपालिका में कम से कमआए, के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के सक्रिय पराविधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें शिक्षा का अधिकार अधिनियम, पारिवारिक पेंशन एवं भरण पोषण से संबंधित विषयों पर विधिवत जानकारी प्रदान की गई। इस विषय पर पैनल के अधिवक्ता गण एवं प्राविधिक स्वयंसेवकों के द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर पैनल के सरोज बालापांडे, रामानुज राय,अरुण कुमार अधिवक्ता गण तथा प्राविधिक स्वयंसेवक अरविंद कुमार राय ,नीरज ,बलदेव ,मोहम्मद जावेद खान ,जितेंद्र कुमार ,उदय भान, अनिल कुमार राय, फिरदौस फातिमा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

%d bloggers like this: