Uncategorized

आप कार्यकर्ताओं की संगोष्ठी

  • आज दिनाँक 31/07/2022, दिन रविवार को आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर के स्वयंसेवको ने मेंहदावल विधानसभा के जसवल भरवलिया ग्राम सभा मे तिरंगा शाखा के अंतर्गत ध्वजारोहण कर संविधान की शपथ लिया गया। ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए नेता जी सुभाष चंद्र बोष के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं सेवक रमेश चंद्र यादव व् आलोक श्रीवास्तव ने की। तदोपरांत बखिरा मोती झील की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
    जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि प्रत्येक रविवार को जिले में तिरंगा शाखा के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के स्वयं सेवक साफ़-सफाई कर स्वच्छता को संदर्भित करेंगे।
    जिला महासचिव ने कहा कि देश को आज हमारे आज़ादी के शूरवीर क्रांतिकारी महापुरुषों के आदर्शों पर चलने की जरूरत है, संविधान के तहत अपने अधिकारों को जाने और साथ चले।
    इस कार्यक्रम से प्रभावित होकर संतोष तिवारी के नेतृत्व में कमलेश मणि त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, मनीष मिश्र, अश्वनी यादव, मनीष गुप्ता, पंकज कुमार, निकेत साहनी, प्रिंस तिवारी, अनूप शर्मा, वीरेंद्र कुमार, सूर्य नाथ शर्मा, हरिशंकर तिवारी संकेत सैकड़ो ग्रामवासियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अम्बिका राय, राम निवास मौर्य, विजय मौर्य, अरविंद यादव, आलोक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र यादव, विश्वमूर्ति त्रिपाठी, प्रिंस तिवारी, संतोष तिवारी, आनंद पाठक, सुनील निषाद आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहें।
%d bloggers like this: