Prayagraj

अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में प्रियंका गाँधी का रोड शो,समर्थकों का भारी जनसैलाब

अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में प्रियंका गाँधी का रोड शो,समर्थकों का भारी जनसैलाब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने प्रयागराज से विधानसभा 262 शहर उत्तरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी 4 बार के पूर्व विधायक व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुग्रह नारायण सिंह जी के लिये आनंद भवन स्वराज भवन से लक्ष्मी टॉकीज चौराहे तक किया रोड शो जिसमे भारी जन सैलाब देखने को मिला।
कांग्रेस 2022 के विधान सभा चुनाव के लिए एक बार फिर अनुग्रह नारायण सिंह पर भरोसा जताया है। विधान सभा चुनाव के तकरीबन सात महीने पहले ही उनके नाम की घोषणा कर दी गई। उनके नाम का एलान करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सचिव बाजी राव खाडे यहां आए हुए थे। उन्होंने एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के पास स्थित शंकर लाल मेमोरियल हाल में शहर उत्तरी के पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में उनके नाम की घोषणा की।


पूर्व विधायक अब तक आठ बार चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें चार बार उन्हें विजय मिली है। कांग्रेस के टिकट पर वह 2007 और 2012 में विजयी हुए थे। इसके पूर्व 1985 में लोकदल और 1989 में जनता दल के टिकट पर भी चुनाव जीता था। इस बार वह नौवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। शहर उत्तरी से अपने नाम का टिकट एलान होने के बाद पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने पार्टी नेतृत्व और प्रियंका गाँधी के प्रति आभार जताया। कहा कि कांग्रेस के टिकट पर वह चौथी बार मैदान में हैं। उन्हें जनता का फिर से आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा मौजूदा सरकार केवल धर्म की राजनीति करती है। जनता का सहयोग मिलने पर विकास, रोजगार,भ्रष्टाचार, मंहगाई और रोजगार जैसे मुद्दे को सुलझाया जायेगा।उनका कहना है जनता ने मूड बना लिया है इस बार जातिवाद-धर्मवाद की नहीं बल्कि कांग्रेस की सरकार चुनेगी।

http://thenews24x7.com

%d bloggers like this: