World News

गोलीबारी जारी रहने के कारण यूक्रेन के मारिउपोल शहर से लोगों को निकालने का कार्य रोका गया

यूक्रेन में राष्‍ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि उन क्षेत्रों से लोगों को निकालने का कार्य रोक दिया गया है जहां रूस के रक्षा अधिकारियों ने संघर्ष विराम की घोषणा की थी।

राष्‍ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख काइराइलो ताइमोशेंको ने कहा कि अब भी गोलीबारी होने के कारण मारिउपोल शहर से लोगों को निकालने का कार्य रोक दिया गया। उन्‍होंने कहा कि रूस ने संघर्ष विराम का पालन नहीं किया और शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में गोलीबारी की जा रही है। संघर्ष विराम लागू करने के बारे में रूसी संघ के साथ वार्ता जारी है।

इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया था कि मारिउपोल से लोगों को निकालने के लिए यूक्रेन की सेना के साथ सहमति बन गई है।

सोर्स डी डी न्यूज

%d bloggers like this: