World News

पश्चिम एशियाई क्षेत्र वैश्विक औसत से लगभग दोगुना गर्म

एक नए जलवायु अध्ययन में पता लगा है कि पश्चिम एशियाई क्षेत्र वैश्विक औसत से लगभग दोगुना गर्म हो रहा है। इसका लोगों और अर्थव्यवस्थाओं पर विनाशकारी प्रभाव पड़ने की आशंका है | अध्ययन से पता चला है कि तेल से समृद्ध क्षेत्र में पि‍छले कई वर्षों में यूरोपीय संघ से भी अधिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का स्रोत बन रहा है।

 

एक नए जलवायु अध्ययन में पता लगा है कि पश्चिम एशियाई क्षेत्र वैश्विक औसत से लगभग दोगुना गर्म हो रहा है। इसका लोगों और अर्थव्यवस्थाओं पर विनाशकारी प्रभाव पड़ने की आशंका है।
इस साल के अंत में मिस्र में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन पर 27वें सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस शिखर सम्मेलन से पहले जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र के 40 करोड से अधिक लोग अत्यधिक गर्मी, लंबे समय तक सूखे और समुद्र के स्तर में वृद्धि का सामना कर रहे हैं।
अध्ययन से पता चला है कि तेल से समृद्ध क्षेत्र में पि‍छले कई वर्षों में यूरोपीय संघ से भी अधिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का स्रोत बन रहा है।

अध्ययन में पश्चिम में ग्रीस और मिस्र से लेकर लेबनान, सीरिया और इराक तक और खाड़ी के राज्यों बहरीन, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात के साथ-साथ पूर्व में ईरान तक फैले क्षेत्र को शामिल किया गया है।सोर्सddnews

%d bloggers like this: