Sant kabir nagar

श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन

संत कबीर नगर

संत कबीर नगर के बालू शासन गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक अलोकानंद त्रिपाठी ने ईश्वर के महात्म्य का बड़ा मार्मिक बर्णन किया।।

बालू शासन के रहने वाले शिव शंकर राय के यहां चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन स्वामी आलोक आनंद त्रिपाठी द्वारा कृष्ण के बाल रूप का बड़ा ही सुंदर मार्मिक वर्णन करते हुए ईश्वर के  सोलह श्रृंगार का वर्णन किया। उन्होंने कथा को भौतिक वाद से जोड़ते हुए मानव जीवन के मूल्यों का सारगर्भित वर्णन किया।।

जिसके मन और मस्तिष्क में ईश्वर रूप धन है,उसे किसी भी धन की आवश्यकता नहीं होती है। इस अवसर पर शंकर राय, हरिशंकर राय,फागू राय नागेन्द्र राय, सत्यप्रकाश राजेन्द्र राय, राम सिंह राय,  रविन्द्र सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

%d bloggers like this: