Uncategorized

सूर्योदय के साथ छठ महापर्व समाप्त

संत कबीर नगर

आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा आज उगते हुए दिनकर को अर्घ्य देकर व्रतियों ने अपना व्रत तोड़ा। अंधकार को प्रकाश की ओर ले जाने वाले भास्कर भगवान जो समस्त अंधकार को दूर करते हैं, समस्त कष्टों का निवारण करते हैं, दुखों को दूर करते हैं, उस भास्कर को छठ पूजा करने वाली समस्त व्रतियों ने अर्घ देकर व्रत को पूर्ण किया। छठ पूजा अनादिकाल से चलने वाला एक पर्व है इसका अस्तित्व रामायण काल से दिखाई देता है जो आज तक विधि विधान के साथ चलता रहा है

ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति छठ महापर्व का विधि विधान से पूजन अर्चन करता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूरी होती है। संत कबीर नगर के विभिन्न जगहों खलीलाबाद ,बालू सासन घाट ,कोपेश्वर नाथ धाम बखीरा, मेहदावल, धर्मसिंहवा धनघटा हैसर, आदि विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर द न्यूज़ 24 x7 के प्रशासक अरविंद राय ने सबको हार्दिक शुभकामना दी है।

%d bloggers like this: