Uncategorized

9 महीने की गर्भावस्था को समर्पित प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान

संत कबीर नगर

आज दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली में चिकित्सा अधिकारी श्री श्वेतांक सिंह के मार्गदर्शन में डॉ मनीषा शाही द्वारा सैकड़ों महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सुप्रसिद्ध दार्शनिक अरस्तु ने कहा था कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और इसी स्वस्थ शरीर को ही आत्मा का गेस्ट हाउस कहा जाता है। शरीर स्वस्थ होने से किसी रोग का शरीर पर आक्रमण नहीं होता और मनुष्य स्वस्थ जीवन व्यतीत करता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है ।हर माह की 9वी तारीख को हर सीएससी एवं पीएचसी केंद्रों पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हर गर्भवती महिलाओं का किया जाता है हर गर्भवती महिलाएं सतर्कता से अपनी जिम्मेदारी निभाए और समय से जांचे कराएं इसमें ब्लड टेस्ट ,यूरिन टेस्ट ,ब्लड प्रेशर ,हिमोग्लोबिन, अल्ट्रासाउंड तथा अन्य सेहत जांच निशुल्क कराए जाते हैं जिससे स्वस्थ भारत का विकास हो। इस अवसर पर तमाम गर्भवती महिलाओं के साथ डॉ मनीषा शाही ,प्रीति पांडे ,उमा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।

%d bloggers like this: