प्रयागराज

आंध्र प्रदेश के BVC कॉलेज ने अपने रजत जयंती समारोह में डॉ ओंकार नाथ तिवारी को किया सम्मानित।

आंध्र प्रदेश का BVC इंजीनियरिंग कॉलेज इस वर्ष अपना रजत जयंती समारोह मना रहा है। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे सबसे उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को नकद पुरस्कारों से सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस क्रम में कृषि क्षेत्र के अंतर्गत देश के कई उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को सूचीबद्ध किया गया और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ0 ओंकार नाथ तिवारी को 51000 रुपए के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
वर्तमान में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत डॉo तिवारी लगभग 25 वर्षों से कृषि अनुसंधान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पी एच डी की डिग्री लेने के बाद अमेरिका टेक्सास विश्वविद्यालय में अपने शोध कार्यों को आगे बढ़ाया। डॉo तिवारी के कई अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही भारत सरकार की कई बड़ी कृषि परियोजनाओं को भी कुशलता पूर्वक निर्देशित किया है। इसके अलावा डॉo तिवारी ने पूर्वोत्तर राज्यों के अनुसूचित जनजातियों के कल्याण हेतु अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रयोग करते हुए उस क्षेत्रों में घरेलू उत्पादों के निर्माण आदि को लेकर जागरूकता पैदा कि है।
डॉ तिवारी की इस एक और उपलब्धि पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया। विभागाध्यक्ष ने कहा की डॉ तिवारी विभाग के पुरा छात्र रहे हैं और वे विश्वविद्यालय के ध्येय वाक्य “जितनी शाखाएं उतने वृक्ष” को यथार्थ कर रहे हैं।

%d bloggers like this: