Uncategorized

केशव के बाद ब्रजेश पाठक, 24 घंटे में दोनों डिप्टी सीएम की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात, अटकलें तेज

यूपी में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की खोजबीन जारी है। इस बीच 24 घंटे के अंदर ही यूपी के दोनों डिप्टी सीएम (केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक) की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई

यूपी में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की खोजबीन जारी है। कई नामों की चर्चा हो रही है। एक तरह से नए अध्यक्ष का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस बीच 24 घंटे के अंदर ही यूपी के दोनों डिप्टी सीएम (केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक) ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इन मुलाकातों को लेकर कई अटकलें हैं। नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विचार विमर्श से भी जो जोड़ा जा रहा है। जेपी नड्डा से बुधवार को पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलाकात की थी। इसके बाद गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की है।

 

 

 

 

 

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिल्ली में नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की है। प्रदेश की राजनीति के लिहाज से यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। संगठन के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम के ऐलान से पहले नड्डा के साथ पाठक की इस मुलाक़ात को संगठन की नई सूरत से जोड़कर देखा जा रहा है। वैसे दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में केंद्र व राज्य की योजनाओं के संचालन को लेकर चर्चा हुई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार हो रही प्रगति पर भी चर्चा की गई है।

%d bloggers like this: